चैंपियंस ट्रॉफी 2025: PCB-BCCI में बढ़ा तनाव, भारत के पाकिस्तान दौरे पर अनिश्चितता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। PCB के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने दावा किया है कि BCCI ने उन्हें आधिकारिक तौर पर नहीं बताया कि भारतीय टीम 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। नक़वी का कहना है कि उन्हें इस बारे में किसी भी प्रकार की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है।
PCB का प्रस्ताव और भारत का जवाब
PCB ने BCCI को सुझाव दिया था कि भारतीय टीम चाहें तो अपना बेस दिल्ली या चंडीगढ़ में बना सकती है और केवल मैच के दिन पाकिस्तान (लाहौर) आकर मैच खेल सकती है। लेकिन BCCI ने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया।
PCB ने यह भी कहा कि भारत टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसमें भारतीय टीम अपने मैच पाकिस्तान के बजाय दुबई में खेल सकती है।
BCCI का पक्ष
8 नवंबर की सुबह BCCI की तरफ से बताया गया कि उन्होंने PCB को आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। इसके बावजूद, PCB ने दावा किया कि उन्हें इस बारे में कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर संभावित प्रभाव
बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। यह विवाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि किसी भी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दोनों देशों की भागीदारी से बड़े दर्शक जुड़ते हैं। अगर यह विवाद जारी रहता है, तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी और स्थान पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।
क्या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के रिश्तों पर पड़ी इस नई दरार का असर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाली प्रतियोगितओं पर पड़ेगा?
जानिए ताजा अपडेट और आगे की संभावनाएं। क्रिकेट से जुड़ी हर ख़बर के लिए हमसे pahlikhabar.in पर जुड़े रहें!