Sunday, August 10, 2025
Maharashra

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: प्रचार का अंतिम दिन, 20 नवंबर को मतदान

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 18 नवंबर को प्रचार अभियान का आखिरी दिन रहा। कल  शाम 5 बजे चुनावी शोर थम गया। राज्य की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 उम्मीदवार मैदान में हैं।  20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और सभी उम्मीदवारों का भी अगले 5 वर्षों के लिए भविष्य का फैसला होना है । संवेदनशील सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।

आइये जानते है , महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे:
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे ने कलीना विधानसभा में बाइक रैली निकालकर बीजेपी उम्मीदवार अमरजीत सिंह का प्रचार किया।

यह भी पढ़ें सीएम भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों को साधने का मिशन

नवाब मलिक और सना मलिक:
नवाब मलिक और उनकी बेटी सना मलिक ने अणुशक्ति नगर और शिवाजी नगर मानखुर्द विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो आयोजित किए।

तमिल सेल्वन का प्रचार:
मुंबई के सायन कोलीवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार तमिल सेल्वन, जो महाराष्ट्र के एकमात्र तमिल विधायक हैं, ने रोड शो किया। उनके प्रचार में दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार शरथ कुमार ने भी हिस्सा लिया।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का जलवा:
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कांदीवली सीट से भाजपा उम्मीदवार अतुल भातखलकर के लिए प्रचार किया। उन्होंने ऑटो रिक्शा की सवारी कर उत्तर भारतीय समुदाय के बीच पहुंचकर समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री बनने का इरादा नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: रोड शो और रैलियों का माहौल

रोड शो और रैलियों के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते हुए नेताओं ने जनता से वोट की अपील की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इन प्रचार अभियानों में शामिल हुए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव :मतदान की तैयारियां

बता दें  20 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव आयोग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या दांव पर है?

इन चुनावों से राज्य की राजनीतिक दिशा तय होगी। बड़े नेताओं और पार्टियों के लिए यह न केवल शक्ति परीक्षण है, बल्कि राज्य के विकास और जनता के हितों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ें BJP का संकल्प पत्र

आपका वोट आपकी आवाज है। 20 नवंबर को मतदान करना न भूलें।

updated ख़बरों के लिए हमारे पेज (pahlikhabar.in) पर जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *