महाराष्ट्र चुनाव 2024: BJP का संकल्प पत्र – किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े वादे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र जारी किया, जिसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं।
यह घोषणापत्र महाराष्ट्र के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विकास का खाका तैयार करने का दावा करता है।
BJP संकल्प पत्र के प्रमुख वादे और योजनाएं:
1. किसानों के लिए ऋण माफी:
- बीजेपी ने छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है। 2022 तक महाराष्ट्र में लगभग 31 लाख किसानों पर 45,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण बकाया है।
- इस योजना के माध्यम से 20 लाख से अधिक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
2. भावांतर योजना
- इस योजना के तहत किसानों को उनकी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत मिलने पर सरकार अंतर की राशि प्रदान करेगी।
- इसके लिए 4,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित की जा सकती है, जिससे 10 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ होगा।
3. युवाओं के लिए रोजगार और विकास
- राज्य के हर जिले में 30 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का वादा है, जिससे अगले 5 वर्षों में 5 लाख नए रोजगार उत्पन्न होंगे।
- राज्य में 50 नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का लक्ष्य है, जिनसे करीब 1 लाख युवाओं को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा।
- युवाओं को 25 लाख नौकरियां देने और स्वामी विवेकानंद फिटनेस व आरोग्य कार्ड जारी करने का भी संकल्प है।
4. महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा
- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 2,000 महिला हेल्पलाइन सेंटर खोले जाएंगे।
- महिला पुलिस बल में 15% वृद्धि करने का वादा किया गया है।
- ‘लाडली बहन योजना’ की राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है, और वृद्ध पेंशन योजना में वृद्ध महिलाओं के लिए राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये किया जाएगा।
5. स्वास्थ्य सेवाएं
- प्रत्येक जिला अस्पताल में 50% अधिक चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता के लिए 10,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में 2,000 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
Click Here To Download Manifesto
अमित शाह का फोकस: महाराष्ट्र की स्थिरता और विकास
आगे बताते हुए अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र को एक स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार से महाराष्ट्र का विकास तेजी से होगा।
बीजेपी ने अगले 5 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में 20% वृद्धि का लक्ष्य रखा है। बता दें इस बार महाराष्ट्र को अगले 5 सालों में 1 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने का भी टारगेट रखा गया है |
अब तो आने वाला समय ही बताएगा, किसकी मैनिफेस्टो पर जनता अपनी मुहर लगाती है।
बीजेपी का संकल्प पत्र देखकर आपको क्या लगता है, क्या इससे इनको आगामी चुनाव में फायदा होगा ?
कमेंट करके हमें बताये और हमारे webpage को विजिट करें क्यूंकि ताज़ा ख़बरों का सिलसिला यहाँ रुकता नहीं है।