मोदी सरकार 2025 में करेगी जनगणना की शुरुआत, 2026 तक होगी पूरी; लोकसभा सीटों का परिसीमन 2028 तक संभव

2025 में जनगणना की शुरुआत; 2026 तक पूरी होगी। जनगणना के बाद 2028 तक लोकसभा सीटों का परिसीमन, मुख्य रूप से उत्तरी क्षेत्र में वृद्धि संभावित।
मोदी सरकार ने घोषणा की है कि लंबे समय से प्रतीक्षित जनगणना 2025 में शुरू होगी और 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। इस जनगणना के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा, जिसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
हालांकि, इस जनगणना में जाति जनगणना को शामिल नहीं किया जाएगा। परिसीमन से विशेषकर उत्तरी भारत की लोकसभा सीटों में वृद्धि की संभावना है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक और सामाजिक संतुलन में बड़ा बदलाव आ सकता है।
इस महत्वपूर्ण जनगणना और सीट परिसीमन के प्रभाव जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें. Pahlikhabar.in