Sunday, August 10, 2025
Education

Recruitment Jobs in Rajasthan 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई 

Recruitment Jobs in Rajasthan 2025: राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों के लिए बंपर भर्ती का पिटारा खोल दिया है। इस भर्ती से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान सरकार ने बेरोजगारों के लिए बंपर भर्ती का पिटारा खोल दिया है। कई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। जानें किस भर्ती के लिए कितनी वैकेंसी।

राज्य सरकार ने 72000 से अधिक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए निकाली गई है। इसके अलावा ड्राइवर, कंडक्टर, पशुधन सहायक, वरिष्ठ अध्यापक और जेल प्रहरी के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड ने विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं।

पशुधन सहायक भर्तीराज्य सरकार ने राजस्थान में पशुधन सहायक के लिए कुल 2041 पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 31 जनवरी 2025 से 1 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे।

ड्राइवर भर्ती: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 2756 पदों पर ड्राइवर की भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनाइन आवेदन 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च तक किए जा सकेंगे। 

ग्रुप-डी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सबसे अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 52,453 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 10वीं पास युवा भी शामिल हो सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक किए जा सकेंगे। 

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्तीजूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और अकाउंटेंट असिस्टेंट के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2600 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 8 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

सीनियर टीचर भर्तीराजस्थान में सीनियर टीचर ग्रेड II के लिए सरकार ने 2129 पदों के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर 2024 से 21 जनवरी 2025 तक किए जाएंगे।

एनएचएम भर्ती: नेशनल हेल्थ मिशन ने एनएचएम के लिए 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक किए जाएंगे।

Read more post:-

Sarkari Naukari: MPESB में 2500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 24 दिसंबर से शुरु, 40 हजार मिलेगी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *