कम दाम में खरीदें बेहतरीन 4G फीचर फोन्स, लाइव टीवी और UPI का भी मिलेगा फायदा
अगर आप भी किफायती कीमत में फीचर फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। फीचर फोन्स अब केवल कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 4G फीचर फोन में 4G कनेक्टिविटी, UPI पेमेंट, लाइव टीवी और म्यूजिक जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें कॉम्पैक्ट डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और आसान इंटरफेस चाहिए।
आइये जानते है 5 बेहतरीन फीचर फोन्स के बारे में जो आपको फिजूल खर्च से बचा सकती है।
1. Nokia 2780 Flip

Nokia 2780 Flip एक क्लासिक डिज़ाइन वाला फोन है, जो आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 2.7 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और कॉलर आईडी के लिए सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। यह 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे आप इंटरनेट ब्राउजिंग, ऐप्स का उपयोग और एचडी वॉयस कॉल कर सकते हैं।
- बैटरी: 1450 mAh बैटरी, 18 दिनों का स्टैंडबाय और 7 घंटे का टॉकटाइम।
- कैमरा: 5MP रियर कैमरा।
- कीमत: लगभग ₹5000-₹6000।
2. HMD 105 4G

यदि आप सस्ता और भरोसेमंद फीचर फोन चाहते हैं, तो HMD 105 4G एक शानदार विकल्प हो सकता है।
- डिस्प्ले: 2.4 इंच की स्क्रीन और आसान नेविगेशन के लिए इंटरफेस।
- बैटरी: 1450 mAh, 15 दिनों तक का स्टैंडबाय बैकअप।
- फीचर्स: क्लासिक स्नेक गेम, FM रेडियो, MP3 प्लेयर, और 2000 कॉन्टैक्ट्स स्टोर करने की सुविधा।
- कनेक्टिविटी: 4G सपोर्ट के साथ आता है।
- कीमत: लगभग ₹3000-₹3500।
3. Nokia 2760 Flip

Nokia 2760 Flip एक और बेहतरीन फीचर फोन है, जो KaiOS पर काम करता है।
- डिस्प्ले: 2.8 इंच स्क्रीन और आसान टेक्टाइल कीपैड।
- कैमरा: 5MP रियर कैमरा, LED फ्लैश के साथ।
- बैटरी: 18 दिन का स्टैंडबाय बैकअप।
- एप्स: KaiOS की वजह से इसमें फेसबुक, यूट्यूब जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
- कीमत: लगभग ₹4500-₹5000।
4. JioBharat J1

जियो भारत J1 फीचर फोन एडवांस फीचर्स के साथ बेहद किफायती कीमत में आता है।
- डिस्प्ले: 2.8 इंच स्क्रीन।
- बैटरी: 2500 mAh, लंबी बैटरी लाइफ।
- फीचर्स:
- 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस।
- जियोसावन ऐप से अनलिमिटेड म्यूजिक।
- JioPay ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट।
- 23 भाषाओं का सपोर्ट।
- कीमत: सिर्फ ₹1799।
5. JioPhone Prima 2

JioPhone Prima 2 एक स्टाइलिश और अपग्रेडेड डिजाइन वाला फोन है।
- डिस्प्ले: 2.4 इंच की कर्व्ड स्क्रीन।
- प्रोसेसर: Qualcomm SoC।
- फीचर्स:
- यूट्यूब, फेसबुक, और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट।
- KaiOS के साथ कई ऐप्स का उपयोग।
- कीमत: लगभग ₹2500-₹3000।
इन फोन्स की खासियत:
- लंबी बैटरी लाइफ।
- आसान इंटरफेस, खासकर सीनियर सिटिजन्स के लिए।
- एडवांस फीचर्स जैसे UPI पेमेंट, लाइव टीवी और म्यूजिक।
अगर आप किफायती और फीचर्स से भरपूर फोन की तलाश में हैं, तो इन फोन्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। खरीदने से पहले अपने उपयोग के हिसाब से सही विकल्प चुनें। अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।